बहन को छेड़ने से मना करने पर भी नही माना युवक तो कर दी हत्या, हुआ जेल…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आरआईटी थाना  अंतर्गत विगत 26 फरवरी को इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णापुर के बोनडीह में सोनाराम केराई की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का सोमवार को खुलासा एसपी मनीष टोप्पो ने किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। युवक का नाम अमित सरदार उर्फ दाणू है। उन्होंने बताया कि आरआईटी पुलिस ने युवक के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक साइकिल बरामद किया है जो मृतक का बताया जाता है।एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अक्सर उसके घर हड़िया पीने जाता था. जहां उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था. मना करने के बाद भी इस हरकत से वह बाज नहीं आया. इसलिए उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बोनडीह से क्षत विक्षत अवस्था में सोनाराम का शव बरामद किया था. बताया जाता है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के लिए विशेष शिविर आयोजित — पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर...

Thanks for your Feedback!

You may have missed