मानगो के पवन की हत्या का आखिर राज क्या है? 

0
Advertisements

जमशेदपुर  : शहर के मानगो शिव मंदिर लाइन गुरुद्वारा रोड के रहनेवाले पवन यादव (30) हत्याकांड का राज क्या है? पुलिस इसको लेकर परेशान हैं. परिवार के लोग बी कुछ नहीं बोल रहे हैं. ऐसे में पुलिस को आरोपियों का पता लगाने में परेशानी हो रही है. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों का पता अपने मुखबिरो के माध्यम से लगा रही है. जिस तरह से पवन की हत्या की गयी है उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि प्लानिंग बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है. जैसे ही पवन गाय को लेकर मानगो नदी किनारे बांधने के लिए आता है वैसे ही बदमाश उसके सिर पर सटाकर गोली मार देते हैं और वह ढेर हो जाता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बाइक से पहुंचाया एमजीएम अस्पताल

पवन का पड़ोसी रवि घटनास्थल पर पहुंचा और उसे बाइक पर ही बैठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचता है. यहां पर डॉक्टरों ने तुरंत टीएमएच रेफर कर दिया. टीएमएच में जांच के बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पवन यादव दूध का कारोबारी था और रोजाना रात के 11 बजे के बाद अपनी एक गाय को नदी किनारे बांधने के लिए जाता था. मूलरूप से वह बिहार के आरा का रहनेवाला था.

About The Author

See also  आंध्रप्रदेश में दो महिला मजदूरों को बंधक बनाने का आरोप, घर नहीं लौटने देने से परिजन परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed