हादसे में धू-धू कर जला ट्रेलर और चेसिस, चेसिस चालक की मौत, दूसरा गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : चांडिल भदूडीह के पास देर रात चेसिस और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गयी. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी और दोनों वाहन धू-धू कर जल गये. घटना में चेसिस चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि ट्रेलर चालक की हालत बिगड़ी हुई है और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चेसिस चालक के बारे में पता चला है कि वह टायर में हवा भरने के चक्कर में चेसिस को गलत दिशा में चला रहा था. अचानक से रफ्तार में सामने से ट्रेलर आ गया और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चेसिस के बारे में बताया गया कि वह रांची से टाटा की तरफ आ रहा था जबकि ट्रेलर टाटा से रांची की तरफ जा रहा था. दोनों गाड़ियां रफ्तार में होने के कारण हादसा हुआ. घटना के समय दोनों गाड़ियों ने हादसे को रोकने का प्रयास भी किया था, लेकिन संभव नहीं हो सका. घटना में चेसिस चालक को दर्दनाक मौत हो गयी.

See also  पश्चिम बंगाल के अधिकारी बने "शुभेन्दू", ममता ने जो बोया वो काटी

Thanks for your Feedback!