पूर्व प्राचार्य के निधन पर महाविद्यालय में शोक की लहर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):-  स्थानीय वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय धारूपुर के पूर्व प्राचार्य प्रो राज किशोर सिंह के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन ने बताया कि स्वर्गीय राज किशोर सिंह ने अपने प्राचार्य कार्यकाल में महाविद्यालय को बहुत ऊंचाइयों और नए आयाम पर ले गए थे । उनके कार्यकाल को महाविद्यालय कभी भुला नहीं सकता है । महाविद्यालय में वे सदैव अमर और शाश्वत रहेंगे । डॉ रंजन ने कहा कि पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय राज किशोर सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में सदैव जीवित रहेंगे और महाविद्यालय को सवारने में उन्होंने जो योगदान दिया है । उसके लिए महाविद्यालय और उसका हर एक कर्मचारी उनको हमेशा नमन करता रहेगा ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

शोक सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो बीर बहादुर सिंह, प्रो उमाशंकर सिंह, प्रो शिवकुमार सिंह, प्रो अखिलेश सिंह, प्रो विजय सिंह, प्रो ज्ञान प्रकाश सिन्हा, प्रो ब्रजकिशोर सिंह, प्रो अशोक सिंह, प्रो अनील सिंह, प्रो अजय सिंह, प्रो दिनेश कुमार, प्रो कुमार विवेक, प्रो बलवंत सिंह, अभय कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा, राजेश्वर सिंह, ब्रजेश सिंह, रोहित कुमार तिवारी, मंटू कुमार चौधरी और सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।

You may have missed