उपाध्यक्ष चुनाव के बीच वार्ड सदस्य बाहर निकले, अधिकारियों की फटकार से बढ़ा चुनावी तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। मतदान से पहले उस समय हलचल मच गई जब उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और वार्ड सदस्य इरशाद हैदर शौचालय जाने का कारण बताकर अंचल कार्यालय से बाहर निकल गए। इस पर वहां मौजूद अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने उन्हें फटकार लगाते हुए चुनाव के दौरान परिसर से बाहर जाने को नियमों के खिलाफ बताया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अधिकारियों ने कहा कि कार्यालय परिसर और आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रत्याशी का बाहर जाना उचित नहीं है। इस घटना के बाद अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखने की बात कही।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनमें अर्चना दुबे, इरशाद हैदर, लिपू शर्मा और राहत हुसैन शामिल हैं। चुनाव के दौरान कुछ अन्य वार्ड सदस्यों के भी बाहर निकलकर आपस में बातचीत करने की चर्चा से माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।

About The Author

See also  टाटा पावर का रूफटॉप सोलर पर बड़ा दांव, 2030 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed