नशाखोरी और चोरी से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गुमला : गांव में बढ़ती नशाखोरी और चोरी की घटनाओं से चिंतित ग्रामीणों ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है। समाजसेवी दिनेश साहू ने बताया कि थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर नशे के कारोबार और सेवन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विशेष रूप से युवा वर्ग तेजी से नशे की चपेट में आ रहा है, जिससे उनके भविष्य और सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नशे का सेवन करने वाले युवाओं के लिए जागरूकता अभियान और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि नशे की लत से कई परिवार परेशान हैं और इससे अपराध बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है।

दिनेश साहू ने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन को नशे के खिलाफ अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है और कहा है कि समय रहते नशाखोरी पर नियंत्रण नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

 

About The Author

You may have missed