छात्रावास में सुरक्षा से भोजन तक बदहाल व्यवस्था, छात्राओं ने उठाए गंभीर सवाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लातेहार : जिला समाहरणालय के पीछे स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में छात्राओं ने सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई समस्याएं सामने रखी हैं। छात्राओं के अनुसार परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है, जबकि सुरक्षा के लिए कोई गार्ड भी नहीं है। भवन के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं, कमरों का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है और बारिश के दौरान कई कमरों में पानी का रिसाव होता है। छात्रावास का इनवर्टर भी करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है. छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में केवल एक रसोइया है और उसके छुट्टी पर जाने पर भोजन व्यवस्था प्रभावित होती है। खेल मैदान में बड़ी-बड़ी घास और पेड़ उग आने से छात्राओं का खेलना भी बंद हो गया है। छात्राओं ने सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। उपायुक्त संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रावासों की कमियों को चिह्नित कर जल्द दूर कराया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  बीमारी से लड़ते हुए GNM में डिस्टिंक्शन, रिजल्ट वाले दिन ही जिंदगी की जंग हार गईं निशि ममता लकड़ा

You may have missed