एक साल बाद भी अधूरी सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़ प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत छोटा चुनचुरिया–आतरग्राम–चिमटिया–ईचागढ़ सड़क का निर्माण तय समय के एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। बरसात के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आवाजाही मुश्किल हो गई है।
Advertisements

Advertisements

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द सड़क पूरी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में काम शुरू कर पूरा नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और एजेंसी की होगी।


