सेविका बहाली में ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप। आम सभा मे बिना मास्क के लोग आए नजर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड के उसरी ग्राम में बुधवार को वार्ड -8, कोड संख्या 27 सेविका पद हेतु आम सभा आयोजन किया गया, बैठक में ग्रामीणों ने बवाल किया।,जिसमें कई व्यक्ति बिना मास्क में नजर आए।सॉशल डिस्टेंस का कही भी कोई पालन करते हुए नजर नही आए।आवेदिका फूलकुमारी ,अनिता कुमारी, सविता कुमारी, विना कुमारी द्वारा बताया गया की महिला पर्यवेक्षिका निर्मला देवी के द्वारा सभी कागजातों का सही ढंग से जांच नही की जा रही थी।सभी आवेदिका द्वारा यह भी आरोप लगाया गया की मेधा सूची में ऊपर रही कविता कुमारी द्वारा जो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया था,वे अपूर्ण था। परन्तु एलएस द्वारा उसी के पक्ष में बताते रखा जा रहा था तब ग्रामीणों द्वारा काफी जोरशोर से विरोध किया जाने लगा, साथ ही स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया।मौके पर दावथ थाने के एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय पुलिस बल के जवानों के साथ पहुँचकर मामले को शांत कराया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रभारी सीडीपीओ आशा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध पर आहूत आम सभा को स्थगित किया गया है ,इस सम्बंध में वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जायेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जेपीयू छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइब्रेरी में मिलेगी 1300 से ज्यादा रिसर्च जर्नल की सुविधा

You may have missed