कपाली नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में जीत, मोहम्मद सबान ने 12 वोट पाकर मारी बाजी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद में सोमवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें मोहम्मद सबान ने जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया चांडिल अनुमंडल में चुनाव पदाधिकारी सह एसडीओ विकास कुमार राय की निगरानी में कराई गई। मतदान से पहले नगर परिषद के अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई और उसके बाद सभी वार्ड सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सबान और मोहम्मद हफीजुद्दीन ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 21 वार्ड सदस्यों के बीच मतदान कराया गया। मतगणना में मोहम्मद सबान को 12 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद हफीजुद्दीन को 9 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मोहम्मद सबान को विजेता घोषित किया गया।

जीत के बाद मोहम्मद सबान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे और नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए सभी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे।

About The Author

See also  टाटा स्टील में बड़ा बदलाव, आशुतोष और विमल को मिली नई जिम्मेदारी, तैराकी में भी शानदार जीत

Thanks for your Feedback!

You may have missed