महुआडांड़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई वट सावित्री पूजा

0
Advertisements

महुआडांड़ अमर सुहाग और पति की लंबी आयु की कामना को लेकर शनिवार को महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर, पीपल चौक, रामपुर, राजदंडा, ओरसा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही पूजा को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला।सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर हाथों में पूजा की थाली लेकर वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा कच्चा सूत लपेटकर अपने पति के सुखमय और दीर्घ जीवन की कामना की।पूजा स्थलों पर पारंपरिक गीतों और धार्मिक माहौल से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाकर पतिव्रता धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया था। इसी आस्था के साथ आज भी महिलाएं वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  जमशेदपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Thanks for your Feedback!