भ्रामक खबर पर बवाल, शिक्षक ने India News Viral के पत्रकार पर कार्रवाई की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : प्रखंड क्षेत्र में कोषागार वाहक (Treasury Messenger) चयन को लेकर विवाद सामने आया है। सहायक शिक्षक कामिनी कांत मेहता ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि India News Viral पोर्टल के पत्रकार प्रमोद सिंह द्वारा चयन प्रक्रिया को लेकर भ्रामक खबर प्रसारित की गई है। उन्होंने इस मामले में संबंधित पत्रकार के खिलाफ सनहा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आवेदन में बताया गया है कि कामिनी कांत मेहता वर्ष 2019-20 से प्रखंड अंतर्गत शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन विपत्र से जुड़े कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। हाल ही में सरकार और जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नए सिरे से कोषागार वाहक के चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से पुनः कामिनी कांत मेहता को ही इस पद के लिए चुना।

शिकायत में कहा गया है कि 22 अप्रैल 2026 को India News Viral के पत्रकार प्रमोद सिंह ने बिना किसी साक्ष्य के यह खबर चलाई कि इस चयन को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। आवेदन के अनुसार, इस खबर से शिक्षकों में असंतोष फैलाने की कोशिश की गई है।

कामिनी कांत मेहता ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित पोर्टल द्वारा पहले भी इस तरह की भ्रामक खबरें प्रसारित की गई हैं, जिससे शिक्षकों को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन के साथ करीब 57 शिक्षकों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए हैं, जो इस शिकायत का समर्थन करते हैं।

See also  छात्र आंदोलन का बड़ा असर, CM हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द की; TDPL की सभी परीक्षाओं पर भी फैसला

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed