फन वर्ल्ड ‘डिज़नीलैंड’ का धमाकेदार आगाज़, रोमांचक राइड्स और शॉपिंग से सजा मेले में उमड़ी भीड़

0
Advertisements

जमशेदपुर : साकची स्थित आमबागान मैदान में बहुप्रतीक्षित फन वर्ल्ड ‘डिज़नीलैंड’ मेले की शुरुआत 24 अप्रैल से हो गई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया, जिसमें आयोजक चंद्रशेखर पर्वत के साथ शत्रुघ्न गिरि, अधिवक्ता समरेंद्र सिंह, शेखर पॉल, प्रताप सिंह, रूबाई समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आयोजकों के अनुसार इस बार मेले में सुनामी स्विंग, रिवॉल्विंग चेयर और सिंगापुर एयरलाइंस के विमान की तर्ज पर बना आकर्षक प्रवेश द्वार मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा वाटर बोट, तोरा-तोरा जैसी राइड्स और बच्चों के लिए कई मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हैं। यहां देशभर के हस्तशिल्प, सूती कपड़े, पुरुष-महिला व बच्चों के परिधान, फर्नीचर और अन्य सामानों के स्टॉल लगाए गए हैं, साथ ही खाने-पीने की भी भरपूर व्यवस्था है।

आयोजक चंद्रशेखर पर्वत ने बताया कि यह मेला “मिनी इंडिया” की झलक पेश करता है और अलग-अलग राज्यों की कला व संस्कृति को एक जगह लाता है। उन्होंने कहा कि इससे कुशल और बेरोजगार लोगों को अपने उत्पाद बेचने का मौका मिलता है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। हर साल की तरह इस बार भी यह मेला शहर और आसपास के लोगों के लिए गर्मी की छुट्टियों में खास आकर्षण बना हुआ है।

About The Author

See also  एसआईआर दावा-आपत्ति की समयसीमा खत्म, करीब 63 लाख लोगों को नोटिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed