छात्राओं से अभद्र भाषा पर बवाल, महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल, सियासी घमासान तेज

0
Advertisements
Advertisements

हैदराबाद : तेलंगाना के RGUKT बासर (IIIT) में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा छात्रा से अभद्र भाषा में बात करने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। वायरल वीडियो में अधिकारी एक छात्रा से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे मामला तूल पकड़ गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस घटना को लेकर BRS प्रवक्ता डॉ. कृष्णांक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिला अधिकारी की भाषा को अशोभनीय बताते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और तुरंत कार्रवाई की मांग की। साथ ही छात्राओं से सार्वजनिक माफी की भी बात कही।

बताया जा रहा है कि IIIT बासर के छात्र लंबे समय से खराब भोजन, बुनियादी सुविधाओं की कमी और स्थायी कुलपति की नियुक्ति जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस पहुंची और कथित तौर पर यह घटना हुई, जिससे छात्राओं में नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  15 साल से खड़े हैं बिजली के पोल, लेकिन उदाल खाड़ आज भी अंधेरे में

Thanks for your Feedback!