ओबीसी आरक्षण बिल पास होते ही विधानसभा में बवाल, दो गुटों में बंटी सियासत से बढ़ा तनाव

Advertisements

कोलकाता :पश्चिम बंगाल विधानसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े दो संशोधन विधेयकों के पारित होने के बाद सदन में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। इन विधेयकों के जरिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची और आरक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद सदन में तीखी बहस और विरोध देखने को मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, इन दोनों विधेयकों के पक्ष में 186 विधायकों ने वोट किया, जबकि 17 ने विरोध में मतदान किया। इसके अलावा 6 विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे। वोटिंग के दौरान विपक्षी खेमे में मौजूद कुछ विधायकों ने सदन से वॉकआउट भी किया, जिससे राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि सदन के भीतर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहे आंतरिक विभाजन का असर भी साफ दिखाई दिया। कुछ विधायक गुटबाजी के चलते अलग-अलग खेमों में नजर आए, जिससे विधानसभा में राजनीतिक स्थिति और जटिल हो गई.

About The Author

See also  गंडक का जलस्तर तेजी से घटा, कथित लापरवाही पर 7 इंजीनियर निलंबित

You may have missed