अनलॉक हो रहा देश, 16 जून से खुलेंगे सभी स्मारक और संग्रहालय

Advertisements

नई दिल्ली:- देश में धीरे-धीरे कोरोना के हालात सुधर रहे हैं। देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है, जिसको ध्यान में रखते हुए अब धीरे-धीरे देश अनलॉक हो रहा है। अधिकतर राज्यों जारी प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। मॉल, रेस्टोरेंट, मेट्रो के बाद अब सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों और संग्रहालयों को 16 जून से खोला जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से यहा जानकारी आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘ आज पर्यटन मंत्रालय ने सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं।

16 जून को स्मारकों को खुलने के दौरान कई नियम का पालन करना होगा। आदेश के मुताबिक आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के अंदर आने वाले सभी स्मारकों और म्यूजियम को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कहा गया कि ये स्मारक जिस राज्य में हैं वहां की कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान ताज महल सहित देश के सभी स्मारकों को 17 मार्च से बंद कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्टस का कहना है कि हाल के दिनों में कोरोना के चलते पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हुआ है।

About The Author

You may have missed