खराब सड़क पर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, “नरक द्वार” बोर्ड लगाकर प्रशासन को जगाने की कोशिश

Advertisements

रांची : नामकुम प्रखंड के लाली गांव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से खराब सड़क और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सड़क पर “नरक द्वार” लिखा बोर्ड लगा दिया। इस कदम के जरिए उन्होंने प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर खींचने की कोशिश की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि आवागमन मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद लोगों ने सामूहिक रूप से यह प्रतीकात्मक विरोध किया।

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About The Author

See also  टाटा स्टील परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, करीब 420 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद

You may have missed