दर्दनाक सड़क हादसे में आदित्यपुर के दो युवकों की मौत, कॉलोनी में छाया मातम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात हुई सड़क हादसे में आदित्यपुर के दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 निवासी कृष (19 वर्ष) और अभय (26 वर्ष) के रूप में हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकले थे. देर रात करीब 10 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और पूरे  इलाके में शोक का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, उत्तर पुस्तिकाओं और अंकों में गड़बड़ी के मिले सबूत

Thanks for your Feedback!

You may have missed