लगातार बारिश से उफनाईं दो नदियां, निचले इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

Advertisements

जमशेदपुर :बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते पानी को देखते हुए निचले और नदी किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी के पास नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है।स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल के पास 121.300 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 121.50 मीटर है। वहीं, खरकई नदी आदित्यपुर पुल के पास 128.780 मीटर पर बह रही है और इसका खतरे का निशान 129 मीटर है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय नीरज की मौत, चालक वाहन लेकर फरार

You may have missed