विश्व आदिवासी दिवस पर महाजुटान का जोश, पहचान और अधिकार को लेकर उठेगी आवाज

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आज ‘अपनी पहचान को पहचानो’ नारे के साथ विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमिटी के तत्वावधान में होने वाले इस महाजुटान में हजारों छात्र, मजदूर और किसान शामिल होंगे। आयोजन में आदिवासी पहचान, अधिकार और समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।कार्यक्रम में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को अक्षरशः लागू करने, असम में टी ट्राइब्स के नाम से पहचाने जाने वाले आदिवासियों को अनुच्छेद 342 के तहत सूचीबद्ध करने और पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासी जमीन पर कब्जे के लिए बनाए गए लैंड बैंक को रद्द करने सहित कई मांगें उठाई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार, पोटका के प्रत्येक गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसभा में पहुंचेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कांके डैम खतरे के करीब, कभी भी खुल सकता है रूक्का का रेडियल गेट

You may have missed