कुएं में नहाने गए दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी के अनगड़ा प्रखंड में कुएं में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई नहाने के लिए कुएं में उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  368 विद्यार्थियों को मिली बड़ी सौगात, अब स्कूल का सफर होगा आसान

You may have missed