1 जुलाई से बेतला नेशनल पार्क बंद, 3 महीने तक जंगल सफारी पर रोक

Advertisements

लातेहार : मानसून और वन्यजीवों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए बेतला नेशनल पार्क को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान जंगल सफारी पूरी तरह बंद रहेगी। वन विभाग के अनुसार, यह निर्णय वन्यजीवों के संरक्षण और प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। पार्क अब अक्टूबर से दोबारा पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पार्क बंद होने के कारण तीन महीने तक पर्यटक बेतला में जंगल सफारी का आनंद नहीं ले सकेंगे। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुरूप बनाएं। हर वर्ष मानसून के दौरान सुरक्षा और वन्यजीवों के निर्बाध प्रजनन को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जाती है, जिसके बाद अक्टूबर से सफारी सेवाएं फिर शुरू होती हैं।

About The Author

See also  Jamshedpur: फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भागने के दौरान एक का पैर टूटा

You may have missed