गांव में पहुंचे दो लंगूर, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित

Advertisements

गालूडीह : जंगल से निकलकर दो लंगूर मंगलवार को गालूडीह क्षेत्र की खड़िया कॉलोनी के पास पहुंच गए। दोनों कभी पेड़ों पर तो कभी घरों की छतों और आसपास की खाली जगहों पर घूमते दिखाई दिए। अचानक लंगूरों के पहुंचने से उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ ग्रामीण छोटे बच्चों को घर से बाहर भेजने से बचते नजर आए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों लंगूर लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग सतर्क हैं। हालांकि, अब तक लंगूरों के किसी व्यक्ति पर हमला करने या किसी तरह का नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है। गांव में कुछ लोग इन्हें हनुमानजी का रूप मानकर केला, सेब और अमरूद समेत अन्य फल भी खिला रहे हैं।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लंगूरों के गांव में बने रहने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से दोनों लंगूरों पर नजर रखने और उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल दोनों लंगूरों की मौजूदगी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

About The Author

See also  एनएच-33 की बदहाली पर सरयू राय की चेतावनी, कहा- जल्द राहत नहीं मिली तो फूट सकता है जनाक्रोश

You may have missed