बागबेड़ा से दो बकरी चोर गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

0
Advertisements

जमशेदपुर:-  बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू से चोरी गयी बकरी को बागबेड़ा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर से बरामद कर लिया है. साथ ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बागबेड़ा पुलिस ने बरामद कर लिया है. बाइक चोरी की घटना हरहरगुट्टू शिव मंदिर निवासी सुमी हेंब्रम के घर में घटी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ये हैं आरोपी

आरोपियों में कीताडीह मंसा मंदिर के पास रहने वाला मिंटू कुमार शर्मा और रॉबिन कुमार उर्फ रॉबिन प्रमाणिक शामिल है. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी की और घर के भीतर से ही बाइक और बकरी को भी बरामद कर लिया है. साथ ही दोनों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. दोनों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आज जेल भेज दिया है.

About The Author

See also  आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित, 15 नवंबर तक मेमू रद्द और एक्सप्रेस नियंत्रित

Thanks for your Feedback!

You may have missed