अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; 330 लीटर शराब और कार बरामद

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास विशाल उर्फ छोटू और रोशन लोहार के रूप में हुई है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाला बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार के जरिए अवैध महुआ शराब की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बागबेड़ा थाना पुलिस ने जुगसलाई फाटक/पुल के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी में कार की डिक्की से महुआ शराब मिली। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब को सिदगोड़ा क्षेत्र में ले जाने की तैयारी थी। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

About The Author

You may have missed