पूर्व भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई सरदार त्रिलोचन सिंह का निधन

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व भाजपा प्रवक्ता और भाजपा के बड़े नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई सरदार त्रिलोचन सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे और मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।

अमरप्रीत सिंह काले ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि उनके बड़े भाई सरदार त्रिलोचन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भाई ने हमेशा पिता की तरह स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद दिया। काले ने लिखा कि उनकी यादें और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेंगे।
उन्होंने अपने भाई की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि परिवार इस दुख की घड़ी में गहरे सदमे में है।


