तुलसी भवन के न्यासी अरुण तिवारी का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अरुण तिवारी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जुड़े रहे थे। वे अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की पूर्व प्रवर समिति के सदस्य, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी भी थे।

उनका अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया गया, जहां तुलसी भवन के कार्यकारिणी सदस्य, साहित्यकार और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  अपहृत युवक की बरामदगी के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माराफारी पुलिस ने भेजा जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed