सरकारी चना दाल से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला सामान, इलाके में मची अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : जिले के रमकंडा-भंडरिया मार्ग पर सरकारी चना दाल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक रायपुर से मेदिनीनगर स्थित एफसीआई गोदाम जा रहा था, जिसमें करीब 650 बोरी चना दाल लदी हुई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, सेमरटॉड के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद दाल के बोरे सड़क पर बिखर गए और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को नुकसान पहुंचा है और चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

See also  रांची में CAT की स्थायी बेंच पर बढ़ी हलचल, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Thanks for your Feedback!

You may have missed