संसद भवन में नागपुरी भाषा की गूंज, रांची की छात्रा के संबोधन ने रचा इतिहास, छाया गर्व का माहौल

0
Advertisements

रांची : संसद भवन, नई दिल्ली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रांची की छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने नागपुरी भाषा में संबोधन देकर झारखंड का मान बढ़ाया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के जरिए बाबा साहेब के विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को प्रभावी ढंग से रखा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बताया गया कि संदीपा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके की 12वीं की छात्रा हैं। उनके इस संबोधन को वहां मौजूद लोगों ने सराहा और इसे राज्य की भाषा व संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया। संसद जैसे राष्ट्रीय मंच पर नागपुरी भाषा की गूंज ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

इस उपलब्धि को झारखंड की प्रतिभा और स्थानीय भाषाओं की ताकत के रूप में देखा जा रहा है। स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उनकी इस सफलता पर गर्व जता रहे हैं।

About The Author

See also  पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’, 3 नवंबर को साधु तिवारी देंगे लाइव प्रस्तुति

Thanks for your Feedback!

You may have missed