दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत; 3 की हालत गंभीर

Advertisements

नरवा : जादूगोड़ा-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर बोनगोड़ा फुटबॉल मैदान के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोकदा निवासी 19 वर्षीय विप्लव भकत और सालगाजुड़ी निवासी 25 वर्षीय वीर कालिंदी की मौत हो गई, जबकि राजू भकत उर्फ गंगाधर, झिंगन सुंडी और लक्की पात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विप्लव भकत अपने जीजा राजू भकत के साथ टाटा मोटर्स से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर वीर कालिंदी, झिंगन सुंडी और लक्की पात्र कालेश्वर महादेव मंदिर, कोकदा से सोपोडेरा-सालगाजुड़ी लौट रहे थे। टक्कर के बाद विप्लव को यूसिल अस्पताल, जादूगोड़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया।

वीर कालिंदी और झिंगन सुंडी की हालत गंभीर होने पर दोनों को रिम्स, रांची रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में वीर कालिंदी ने दम तोड़ दिया। झिंगन सुंडी का रिम्स में इलाज चल रहा है, जबकि राजू भकत और लक्की पात्र एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं। विप्लव अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। हादसे के बाद कोकदा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About The Author

See also  शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, पंडालों की सजावट के साथ रामलीला और भक्ति जागरण की तैयारी

You may have missed