सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा वितरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत मानगो ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक रूद्राक्ष अपार्टमेंट में सामर्थ्य की संरक्षक रीता मिश्रा के सहयोग से तिरंगा वितरित किया गया। तिरंगा वितरण के बाद फेरी निकाली गई। सामर्थ्य की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा आजादी का 75वी वर्षगांठ एवं 76वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और इसमें सभी भारतवासियों की सहभागिता होनी चाहिए। अमृत महोत्सव वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने एवं उनकी शहादत को नमन करने का है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, संरक्षक रीता मिश्रा, पदाधिकारी मंजू पात्रा, नेहा, नीलम, कविता, रूबी, मिक्की, नीतू ,राखी, सरिता, कृष्णा, अंकिता पात्रा, अभिनव मिश्रा, बीरबल, श्लोक, सौरदीप, अन्नी इत्यादि की मुख्य भूमिका रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed