सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
Advertisements

जमशेदपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भैया-बहन अपने हाथों में राष्ट्र का गौरव तिरंगा लहराते हुए, भारत माता की जय बोलते हुए उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, माननीय सचिव अरुण सिंह, समिति सदस्य अवध राम साहू, कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद एवं बिष्टुपुर नगर के सह नगर कार्यवाह कुणाल जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर भैया-बहनों का उत्साह वर्धन किया।यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता की जय बोलते हुए तथा “स्वतंत्रता का अमृत उत्सव” गीत गाते हुए घोष की ताल पर कदम मिलाते हुए इस यात्रा को पूर्ण किए। विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी जी इस यात्रा को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चोरी की घटनाओं से सतर्क हुए बोकारो सेक्टर-4जी के निवासी, सुरक्षा के लिए तैनात किए दो गार्ड

Thanks for your Feedback!

You may have missed