गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ आदिवासी समाज का प्रदर्शन, वनवासी कहे जाने पर भड़का आदिवासी समाज

0
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में राजधानी राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया है.  प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान आदिवासी नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान है, जिसे किसी अन्य शब्द से परिभाषित नहीं किया जा सकता. नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘वनवासी’ शब्द आदिवासी अस्मिता और सम्मान को कमजोर करने का प्रयास है, साथ ही सरना धर्म कोड की लंबित मांग पर भी सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई गई. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से प्रदर्शन का माहौल काफी गर्म रहा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  प्रतीक अग्रवाल बने युवा इकाई के अध्यक्ष, ऋषि जालान महासचिव और केशव गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए

Thanks for your Feedback!

You may have missed