दर्द, लकवा से पीड़ित तथा बहुत पुराने दर्द वाले रोगियों का हुआ इलाज

Advertisements

तिलौथू/ रोहतास (संवाददाता ):- दर्द, लकवा से पीड़ित तथा बहुत पुराने दर्द वाले रोगियों का चिकित्सा परामर्श का आयोजन डॉ निषाद दर्द लकवा पुनर्वास क्लीनिक नियर तुतला भवानी गेट तिलौथु में किया गया। जिसमें डॉ. विशाल कुमार ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉक्टर पंकज कुमार, भूतपूर्व चिकित्सक नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार एवं डॉ सावन कुमार निषाद, चीफ भौतिक चिकित्सक (डॉक्टर निषाद स्ट्रोक रिहैबिलेशन सेंटर डेहरी) के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें तिलौथू, रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड से सैकड़ों रोगियों ने शिविर का लाभ उठाया व उचित एवम कम दवा में अच्छे इलाज कराने की सलाह ली।डॉ निषाद ने बताया कि आज के दैनिक जीवन मे दर्द और दर्द से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के तरीके बहुत है पर सबसे अच्छी और सरल तरीका फिजियोथेरेपी है।शिविर को सफल बनाने में रामदेव चौधरी ,धीरेंद्र कुमार, सरोज कुमार, गायत्री, पप्पू , बिट्टू गुप्ता, भानु कुमार एवम समाजसेवी सत्यानन्द कुमार का सहयोग प्राप्त हुवा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट सिंगर, बिहार में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान

You may have missed