डीएवी के छात्र आदित्य की हत्या मामले की हो निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को मिले सजा – राजेश्वर राज

Advertisements

सासाराम/ रोहतास (संवाददाता ):-जिला कबड्डी संघ और क्रीडा भारती के पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक कर शोक सभा का आयोजन किया गया। उक्त बैठक फजलगंज में किया गया। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जिला कबड्डी संघ के सचिव रवि भूषण पाण्डेय के पुत्र आदित्य नारायण पाण्डेय का रहस्यमय ढंग से एवं असामयिक निधन पर आत्मा शांति व शोक संतप्त परिवार को असीम कष्ट सहन करने की क्षमता हेतु दो मिनट का मौन धारण करते हुए भगवान से प्रार्थना किया गया। वहीं उपस्थित काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने इस मामले का निष्पक्ष जांच और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की। वहीं इस बैठक में होने वाली 47 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने वाले 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी को इस हृदय वीदारक घटना को लेकर कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज, डॉक्टर आलोक तिवारी, सत्येन्द्र सिंह बजरंगी, संजय तिवारी, नवीन कुमार सिंह, मनोज सिन्हा,पुनित भार्गव, क्षितिज सिंह, संतोष ओझा, विजय कुमार, राजीव रंजन सिंह,शशि कुमार,दिवाकर पाठक, राधेश्याम पांडे,विशाल कुमार,आकाश चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed