सावन में बाबा धाम जाना हुआ आसान, रोज 12 बसें चलेंगी, जरूरत पड़ने पर बढ़ेगी सुविधा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : सावन शुरू होते ही बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से प्रतिदिन 12 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है और 35 या उससे अधिक श्रद्धालुओं के समूह के लिए पूरी बस उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। सीट का किराया 550 रुपये और स्लीपर का किराया 600 रुपये निर्धारित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

श्रावणी मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी रांची होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वहीं, झारखंड प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने कहा है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर मेला परमिट लेकर 5 से 10 अतिरिक्त बसें भी चलाई जा सकती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

About The Author

See also  NIT निदेशक का WhatsApp हैक, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप

You may have missed