डिमना डैम में नहाने गए दो जूनियर डॉक्टर लापता, डूबने की आशंका से हड़कंप

Advertisements

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना डैम में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार समीर और सक्षम नाम के दोनों डॉक्टर शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे मेडिकल कॉलेज से निकले थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ कुल तीन लोग थे, जिनमें एक डॉक्टर की इमरजेंसी ड्यूटी भी लगी हुई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसी दौरान सभी डिमना डैम पहुंचे, जहां दो डॉक्टर पानी में डूब गए होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं तथा अधिकृत जानकारी मिलने पर आगे की जानकारी अपडेट की जाएगी।

About The Author

See also  कदीम खान से जुड़े ठिकानों और संपत्तियों की जांच तेज, किराये के जरिए तस्करी सिंडिकेट तक पहुंचने की आशंका

You may have missed