नोआमुंडी प्रखंड में कोविड-19 वैक्सीन के तहत मुंडा -मानकी के साथ प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Advertisements

चाईबासा :-  आज नोआमुंडी प्रखंड में कोविड-19 वैक्सीनेशन मे गति लाने हेतु मुंडा-मानकी के साथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर के माध्यम से वैक्सीनेशन के संबंध में सभी को जागरूक किया गया। बैठक में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से बैठक में उपस्थित सभी मुंडा-मानकी को कोविड-19 वैक्सीनेशन के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई तथा उनसे कहा गया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन पूर्ण रूप से सुरक्षित और कारगर है। वैक्सीन ले लेने के पश्चात कोरोनावायरस होने की संभावना नगण्य हो जाती है। इसलिए जो भी मुंडा-मनकी या उनके परिवार के सदस्य जिनकी उम्र 18 या उससे अधिक है, और अभी तक उन्होंने वैक्सीन नहीं लिया है, तो शीघ्र ले लेंगे। उन्हें यह भी आग्रह किया गया कि अपने क्षेत्र/ गाँव के ग्रामीणों को कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु जागरूक भी करेंगे और वैक्सीनेशन के विरुद्ध फैली भ्रांतियों को भी दूर करेंगे ताकि अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण अपनी बारी आने पर वैक्सीन ले सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी नोआमुंडी,अंचलाधिकारी, सभी मुंडा- मानकी, मास्टर ट्रेनर तथा प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन

You may have missed