उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यकारी विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क योजनाओं का किया गया समीक्षा

Advertisements

चाईबासा :-  पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के अध्यक्षता तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी सारंडा/कोल्हान/चाईबासा/पोड़ाहाट, उप विकास आयुक्त श्री संदीप बख्शी, जिला योजना पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा एवं कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता के उपस्थिति में जिला अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क योजनाओं के अद्यतन प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया। बैठक के क्रम में उपायुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आरईओ, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी एवं आरसीडी विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के समीक्षा के क्रम में निर्माण से संबंधित तकनीकी खामियों को संबंधित विभागों के समन्वय से दूर करने तथा बैठक में सूचित किए जा रहे तिथि तक कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि अन्य विभागों से समन्वय के क्रम में कार्यों के निष्पादन में तत्परता बरती जाए तथा संबंधित मामलों का निरंतर अवधि पर अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  फरार रोहित बच्चा के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार, 15 नवंबर तक सरेंडर का मौका

You may have missed