NH-343 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दंपति की मौत… तेज रफ्तार ने फिर ली जान


गढ़वा : जिले के रंका-गोदरमाना एनएच-343 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना बुढ़ापरास के पास उस समय हुई जब उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।


