मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 42 बुलेट बाइक जब्त और 2.10 लाख का जुर्माना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। दो दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस ने नियमों के खिलाफ साइलेंसर लगाकर चल रही 42 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया और चालकों से कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यातायात डीएसपी नीरज पाठक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग इलाकों में उन बाइकों को रोका गया जिनमें अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगे थे और जिनसे बहुत तेज आवाज निकल रही थी। मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया और पकड़ी गई बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर लिए गए, जिन्हें आगे नष्ट करने की तैयारी है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से लोगों को परेशानी होती है और ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का भव्य चित्र, कलाकार विवेक मिश्रा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thanks for your Feedback!

You may have missed