मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले नव-प्रोन्नत IAS अधिकारी, दी बधाई और बेहतर प्रशासन की उम्मीद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, अनिलसन लकड़ा, अरुण कुमार सिंह, नागेंद्र पासवान, आसिफ इकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली, अर्चना मेहता और आलोक शिकारी कच्छप शामिल थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अनुभव और जिम्मेदारी के साथ जनता की सेवा करें तथा सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए राज्य के विकास और प्रशासन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed