आज कन्हैया बडकी खड़ारी में भरेंगे हुंकार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

करगहर/रोहतास :- प्रखंड क्षेत्र के खड़ारी हाईस्कूल के परिसर में सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं किसान नेता योगेंद्र यादव किसान चौपाल का संबोधित करेंगे। बिहार के रोहतास जिले के खड़ारी में देश व्यापी आन्दोलन के समर्थन में देश वासियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान किसान सभा के सचिव रविन्द्र नाथ राय एवं बिहार राज्य किसान महासभा के महासचिव अशोक कुमार बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष राम चन्द्र सिंह यादव पूर्व विधायक सभा को संबोधित करेंगे। उक्त लोगों ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर आप सभी लोग आमंत्रित हैं। यह जानकारी करगहर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब बरामद होते ही मचा हड़कंप

You may have missed