महाराष्ट्र में आज 25 हजार स्कूल बंद, 10वीं बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा आंदोलन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में आज लगभग 25 हजार स्कूल बंद रखे गए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले, निजी, आंशिक अनुदानित और बिना अनुदान वाली स्कूलों के प्रधानाध्यापक, अध्यापक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में यह बंद बुलाया है। हालांकि मुंबई में इसका खास असर नहीं दिखा, लेकिन मराठवाड़ा के कई स्कूल बंद रहेंगे ।अध्यापक समायोजन पर दोबारा विचार
• TET अनिवार्यता पर रोक
• ऑनलाइन और गैर-शैक्षणिक कामों का बोझ घटाना
• शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी पुरानी योजनाओं को लागू करना
• कंत्राटी प्रथा बंद करना
इन मांगों को लेकर अध्यापक संघ ने चेतावनी दी है कि वे किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे। 9वीं और 10वीं की करीब 18 हजार स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह बंद रही।
सरकार ने साफ कहा है कि
• 5 दिसंबर को शिक्षा कार्य बाधित नहीं होना चाहिए
• स्कूल बंद रखने वाले प्रधानाध्यापक, अध्यापक और अन्य कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई होगी
• आंदोलन में शामिल होने वालों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सरकार द्वारा वेतन कटौती का आदेश जारी होने के बाद अध्यापकों में नाराज़गी बढ़ गई है. महानगरीय अध्यापक संस्था ने कहा कि एक दिन की वेतन कटौती उनके हक पर चोट है और संस्था आंदोलन का समर्थन करेगी.अध्यापक संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. इस स्थिति में सरकार और अध्यापक संगठनों के बीच टकराव बढ़ने की संभावना है और इससे शिक्षा क्षेत्र में और अस्थिरता पैदा हो सकती है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed