चिन्नीवास महतो की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र के कदमजोड़ा गांव में चिन्नीवास महतो की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने बोड़ाम थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मामले को कथित हत्या बताते हुए इसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।


जानकारी के अनुसार, पिछले 18 जुलाई को चिन्नीवास महतो का शव गांव के ही एक खेत में नग्न अवस्था में मिला था। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे थे।
थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपने वालों में शरत चंद्र महतो, सागर सिंह, शक्तिपद सिंह, मीरा सिंह और संध्या रानी महतो सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।


