तिरुलडीह: दुर्गा पूजा को लेकर थाने में शांति समिति की हुई बैठक, हुड़दंग करने वालो व असमाजिक तत्वो पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर : चितरंजन कुमार….

0
Advertisements

तिरुलडीह: दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बैठक में शामिल लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व में डीजे पर विशेष रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह पाबंदी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

नौवीं एवं विजयादशमी के दिन ज्यादा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें. अगर कोई अफवाह फैलाने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें.

 

 

उन्होंने कहा हुड़दंग करने वालों एवं असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सभी पंडालों मे शॉट सर्किट पर विशेष ध्यान देना है. हो सके तो पंडाल में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करें.

About The Author

See also  रात्रि गश्ती में पकड़े गए दो संदिग्ध, टाटा मैजिक की बैटरी और ट्रैक्टर शोरूम में चोरी का खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed