टीपू सुल्तान विवाद, बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव;

0
Advertisements

Delhi: टीपू सुल्तान की छत्रपति शिवाजी महाराज से तुलना करने वाली कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी के विरोध में पुणे में रविवार को विपक्षी दल के कार्यालय के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें नौ लोग घायल हो गए।लसंयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पथराव में तीन कांग्रेस कार्यकर्ता, दो भाजपा कार्यकर्ता, दो पुलिसकर्मी और दो मीडियाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।शर्मा ने बताया, ‘कांग्रेस भवन के पास विरोध-प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों दलों के कार्यकर्ता दीवारों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।कांग्रेस की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने कहा कि पार्टी ने भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि महापौर मंजुषा नागपुरे, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष धीरज घाटे, दुष्यंत मोहोल और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एशियन गेम्स में तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed