रोहतास में बज्रपात से तीन की मौत,चार झुलसे

Advertisements

सासाराम:- जिले के शिवसागर प्रखंड के अलग अलग गांवो में बज्रपात तीन लोगों की मरने की सूचना है।शिवसागर प्रखंड के अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद राम ने दुरभाष पर बताया कि आलमपुर में भैस चराने गया दस वर्षीय बालक बीटू कुमार गिरी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया वही सिघनपुरा गांव में भी 55वर्षीय एक वृद्ध सुरेश सिंह की बज्रपात होने से मौत हो गई।वही प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर में भी एक ब्यक्ति के आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की सूचना मिला है।जिसकी पड़ताल की जा रही है।बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली के चपेट में आकर चार लोग गम्भीर रूप से जख्मी है।जिनकी इलाज नजदीक के अस्पतालों में कराया जा रहा है।मालूम हो कि शनिवार को भी इस प्रखंड क्षेत्र के सिकरौल पंचायत के पकड़िया गांव में बज्रपात से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।जबकि दो बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

You may have missed