खेसारी लाल यादव को देखने उमड़ी भीड़, समस्तीपुर में 3 घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस

Advertisements

समस्तीपुर : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को देखने के लिए मंगलवार को समस्तीपुर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वह मोहनपुर रोड स्थित एक शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

खेसारी की एक झलक पाने के लिए लोग मोबाइल से सेल्फी लेने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश करते रहे। भीड़ के कारण समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति संभालने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस को अतिरिक्त जवान बुलाने पड़े। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ और यातायात को नियंत्रित किया।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खेसारी लाल यादव को भीड़ से निकालने के लिए पीछे के रास्ते का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम के दौरान उमड़ी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खेसारी की फिल्मों और गानों के प्रशंसकों की बड़ी संख्या बिहार और उत्तर प्रदेश में है, जिसके कारण उनके कार्यक्रमों में अक्सर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

About The Author

See also  छठ पर टाटानगर-छपरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, दो फेरों में होगा परिचालन

You may have missed