वीडियो कॉल पर धमकी, अवैध रिश्ते का आरोप… BDO की पत्नी की मौत के बाद बड़ा खुलासा

Advertisements

मुजफ्फरपुर : दरभंगा के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि मनोज कुमार का एक महिला सब-इंस्पेक्टर से कथित संबंध था। उनका कहना है कि अमृता इसका विरोध करती थीं, जिसके कारण उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो कॉल के जरिए उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जाता था और महिला पुलिस अधिकारी से दूर रहने की बात कहने पर विवाद बढ़ता गया।परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच शुरू की है। बीडीओ मनोज कुमार और संबंधित महिला सब-इंसेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

You may have missed